सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर डॉ.उदय जोशी-राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दीपक चौरसिया निर्वाचीत

149

अमृतसर (सूरज बोम्मावार)
दुसरे दिन के अंतिम सत्र में निर्वाचन की प्रक्रिया के माध्यम से सहकर भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री के पद का चुनाव हुआ जिसमें डॉ उदय जोशी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा श्री दीपक चौरसिया जी को राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी के नाते सहकर भारती के संरक्षकश्री रमेश वैद्य जी ने सत्र का कार्यभार निर्वहन किया ।इनके निर्वाचित होणे पर सभी प्रतिनिधी ने अभिनंदन किया I

सहकार भारती के 8 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दुसरे दिन परिचर्चा सत्र में सहकार भारती द्वारा महादेव हरि अन्नासहब गोडबोले स्मृति प्रथम पुरस्कार मुल्लूर कोआपरेटिव सोसाइटी को प्रदान किया गया जिसे चेयरमैन प्रवीण रेड्डी जी ने इफ्फको के एमडी उदयशंकर अवस्थी के करकमलो से ग्रहण किया। इस सत्र में इफ्फको के मार्केटिंग डायरेक्टर योगेन्द्र कुमार जी ने नैनो उर्वरक के प्रयोग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही उदयशंकर अवस्थी जी ने सहकारिता के माध्यम से रोज़गार सृजन पर विचार रखा। नैकोफ के श्री राम इकबाल जी ने भी सहकार भारती के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए अधिक से अधिक समितियों के निर्माण करने पर बल दिया। कार्यकर्ता निर्माण, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता विकास इस विषय पर श्री प्रकाश पाठक द्वारा सहकार भारती के कार्यकर्ताओं को पाथेय प्रदान किया गया।

प्रस्ताव सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय जोशी ने 26 सूत्रीय 4 प्रस्ताव प्रस्तुत किये जो सर्व सम्मति से पारित हुए। प्रथम प्रस्ताव सहकारी क्षेत्र में कानूनों का आधुनिकरण तथा सहकारी समितियों को आर्थिक उद्यम को रूप में स्वतंत्रापूर्वक कार्य करने म सक्षम बनाने पर केन्द्रित था। दूसरा प्रस्ताव सहकारी आन्दोलन के विकास के लिए प्रशिक्षण, शिक्षा और जागरूकता पर रहा। इसके अतरिक्त केंद्र सरकार के प्रति अभिनन्दन प्रस्ताव भी पारित हुआ साथ ही चतुर्थ प्रस्ताव के रूप में ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को पुर्नर जीवित करने के लिए सहकारी समितियों को सशक्त बनाने से सम्बंधित रहा ।